मैनपुरी, अगस्त 22 -- जिले में खरीफ सीजन की फसलें खेतों में लहलहा रही हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की चिंता किसानों को सताती रहती है। सूखे की आहट भी है। ऐसे में किसान अपनी धान, मक्का और बाजरा की फसल का बीमा कराकर नुकसान की भरपाई का सुरक्षा कवच ले सकते हैं। फसल का बीमा कराने के लिए 31 अगस्त अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। साथ ही जिन किसानों ने बैंकों से फसली ऋण लिया है वह किसान बैंकों में 24 अगस्त तक फसल बीमा न कराने के लिए सूचना दे दें, अन्यथा उनका स्वत: ही बैंक द्वारा बीमा कर दिया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इस योजना के तहत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। जिले में इस बार 64 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में धान की फसल खड़ी है। ...