बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। जनपद में करीब पखवारे भर के बाद आखिर पूरे दिन तेज धूप निकली। फसलें सूखी तो किसान मजदूरों व परिवार के साथ दाना घर लाने की जुगत में जुट गए। पूरे दिन तेज धूप रही तो फसलें मड़ाई की स्थिति में पहुंच गई। इसके पहले किसान दिन फसलें सुखाते तो शाम को तेज आंधी व पानी में फिर भीग जातीं। ऐसे में किसान बेहद परेशान थे। मड़ाई करते समय बादल दिखे तो किसानों की धड़कनें बढ़ती रहीं। फिर भी किसान कड़ी मेहनत कर काफी मात्रा में फसलें माड़कर अनाज घर ले गए। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुंदेलखंड में पिछले 15 दिनों से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। दो बार ओलावृष्टि हो चुकी है। जबकि अप्रैल माह में किसान गेहूं, चना और सरसों की करीब 50 प्रतिशत तक रह गई फसलों की मड़ाई व कटाई में जुटे थे। किसानों का कहना है कि पखवारे भर वैशाख में सावन जैसा मौ...