फव्वारे में खड़े होकर युवती ने लगाए धार्मिक नारे, मचा हड़कंप
बिजनौर, जून 3 -- नजीबाबाद। हरिद्वार बाईपास स्थित झंडा चौक पर सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती फव्वारे में खड़ी होकर धार्मिक नारे लगाने लगी और आसपास मौजूद लोगों पर पत्थर फेंकने लगी। युवती के अचानक किए गए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। युवती के अर्द्वविक्षिप्त होने पर उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना का विवरण सोमवार की देर रात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने झंडा चौक पर रखे गमलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने आसपास पड़े पत्थर भी लोगों की ओर फेंके, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। युवती के हंगामे में चौक पर रखे कई गमले क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती अक्सर इस क्षेत्र में आती-जाती रहती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.