शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। फल एवं सब्जी मंडी परिसर में 'फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट एसोसिएशन' की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सदस्यों की सहमति से वेद प्रकाश गुप्ता को संरक्षक मनोनीत किया गया, जबकि संदीप कुमार गुप्त को अध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद को महामंत्री और नदीम को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई। बैठक में संगठन को विधिवत पंजीकृत कराने और मंडी से जुड़े कानूनी मामलों के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के संचालन के लिए प्रत्येक व्यापारी से मासिक 2500 रुपये अथवा वार्षिक 30 हजार रुपये का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.