काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के संचालित एसईसी के तहत फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण पर तीन दिवसीीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। फल संरक्षण केंद्र प्रभारी हीरा सिंह लटवाल ने छात्राओं को फल और सब्जियों के संरक्षण, पैकेजिंग और इससे जुड़े सैद्धांतिक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उत्पादन सहायक सुनीता सिंह ने छात्राओं को जैम, सॉस, आम पन्ना, गुलाब शर्बत, मिर्च और आम के अचार सहित विभिन्न उत्पादों को बनाने की प्रक्रिया और उनकी बारीकियों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...