प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर अठगवां गांव के प्रगतिशील किसान सुशील कुमार मिश्र को प्रादेशिक फल-शाकभाजी एवं प्रदर्शनी-2026 में उत्कृष्ट केले की खेती के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व सम्मान देकर उनकी उपलब्धि की सराहना की। उनके प्रयासों से क्षेत्र के कई किसान भी केले की खेती की ओर प्रेरित हुए हैं। किसानों ने कहा कि उनकी सफलता से जिले के अन्य किसानों को भी उन्नत खेती के लिए नई प्रेरणा मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...