फल व सब्जी दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
सिद्धार्थ, मई 24 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के शाहपुर स्थित नवीन मंडी समिति में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग ने मंडी में संचालित दो सब्जी व चार फल की थोक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब तक लाखों का सामान जल कर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेकानंद मिश्र व तहसीलदार रवि कुमार यादव ने लेखपाल को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। व्यापारियों ने बताया कि शनिवार को धूल भरी तेज हवा चल रही थी। शाम चार बजे अचानक वेयर हाउस से सटी दीवाल की तरफ से आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए भागने लगे। आग लगी देख उस तरफ के थोक दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान परिसर से सटे फायर सेंटर को किसी ने सूचना दी। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.