फतेहपुर, जुलाई 26 -- फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला मोहल्ले में sabado देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दबंग ने फल की दुकान चला रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों का आरोप है कि आरोपी दुकान चलाने के बदले जबरन रंगदारी की मांग कर रहा था और मना करने पर उसने उन पर जानलेवा वार कर दिए। वहीं, शुरुआती पुलिस जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की बात भी सामने आ रही है। वारदात के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीरनपुर मोहल्ला निवासी आरिफ ने बताया कि उनके मामा नसीम अहमद और वसीम अहमद, मुराइन टोला के रहने वाले हैं और वहीं उनकी फल की दुकान है। शनिवार रात दोनों मामा नसीम और वसीम अपनी दुकान पर मौज...