गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। खांडसा सब्जी मंडी में फल व्यापारी भारत भूषण वलेचा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जबकि वारदात का मुख्य आरोपी आढ़ती जयभगवान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह मंडी की ही एक दुकान पर काम करता था और वहीं रहता था। इस बीच, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ है कि हमलावरों ने पूरी योजना के तहत भारत भूषण के दिल पर नुकीले सुए से ताबड़तोड़ वार किए थे। मृतक के परिवार का आरोप है कि हमलावरों को पता था कि दिल पर वार करने से उसकी मौके पर ही मौत हो जाएगी। डॉक्टरों द्वारा सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक भारत भूषण के शरीर पर बाईं तरफ दिल के ठीक ऊपर दो बेहद गहरे जख्म मिले हैं। डॉक्टरो...