फल विक्रेता से मारपीट, चार आरोपियों पर एससीएसटी का केस
गोरखपुर, मई 11 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज चौराहे पर फल विक्रेता को पुरानी रंजिश में मारपीट कर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर 13 रामजानकी नगर निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता के साथ चौराहे पर फल की दुकान चलाता है। 25 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी वार्ड 14 निवासी रविंद्र मोहन यादव पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि रविंद्र के साथ आए तौफिक, समीर और अमीर खान ने भी मारपीट और अभद्रता की। घटना के बाद वह काफी अस्वस्थ हो गया था। इलाज कराने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.