मेरठ, मई 15 -- रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा स्थित गांव में बस स्टैंड पर फलों को ठेला लगाने वाले व्यापारी को रंगदारी नहीं देने पर जेल से छूटकर आए युवक ने गोली मारकर जान लेने की धमकी दी है। आरोपी ने व्यापारी से हजारों रुपये का महीना भी बांधने की धमकी देते हुए बीती घटना की याद दिलाई है। भयभीत व्यापारी ने एसएसपी के दरबार में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में रसूलपुर रोहटा निवासी परवेज पुत्र असलम ने बताया कि वह मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित बस स्टेंड पर फलों का ठेला लगाने का काम करता है। गुरुवार की दोपहर बाद रोहटा गांव निवासी ठेला व्यापारी से रंगदारी में पचास हजार रुपये देने की मांग की। फल व्यापारी ने रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए चेतावनी दी कि जिस तरह स...