फल विक्रेता पर तमंचे की बट से हमला, वीडियो वायरल
मेरठ, मार्च 31 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिनदहाड़े एक युवक ने फल विक्रेता पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। घटना का 32 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक बीच सड़क पर फल विक्रेता के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर रहा है। हमला करने के बाद आरोपी भागने लगता है, लेकिन उसका तमंचा सड़क पर गिर जाता है। आरोपी बिना किसी डर के वापस आता है और तमंचा उठाकर फरार हो जाता है। घटना लोहियानगर क्षेत्र में गैस गोदाम के पास की है, जहां इमरान फल का ठेला लगाता है। सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए फल विक्रेता पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.