फल विक्रेता ने ग्राहक से की मारपीट, एसपी से शिकायत
उरई, मई 10 -- जालौन । संवाददाता फल लेने गए युवक के साथ फल विक्रेता ने गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि पिटाई से युवक की हाथ की हड्डी टूट गई। पीड़ित की मां एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कोतवाली में शिकायत करने के बाद भी उसे कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी शारदा ने एसपी विनय कुमार सिंह को बताया कि वह देवनगर चौराहे के पास झुग्गी झोपड़ी में रहती है। जीवकोपार्जन का एक मात्र कार्य पत्थर की सिल बनाकर बेचना है। बताया कि बीती दो मई को उनका बेटा अजय देवनगर चौराहे पर फल लेने के लिए गया था। जहां फल विक्रेता ने उसके बेटे के साथ गाली, गलौज करते हुए लाठी, डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई में उनके बेटे का हाथ तीन जगह से फ्रेक्चर हो गया। जिसके बाद उसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.