फल विक्रेता के दुकान पर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज के सब्जी मंडी में फल विक्रेता की दुकान पर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने लामबंद होकर हमलाकर फल विक्रेता और उसके दो साथियों को घायल कर दिया। धूमनगंज पुलिस ने दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।सब्जी मंडी निवासी गुलाम रब्बानी की तहरीर के मुताबिक, वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर बैठा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहम्मद असलम और गुल्लू अपने 15 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने गुलाम रब्बानी की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मोहम्मद असलम और गुलाम साबिर बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन दोनों को भी पीटकर जख्मी कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के अंदर तोड़फोड़ व सामान बिखरने के साथ ही जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.