अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र में एक फल विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्वार्सी चौराहे के पास उसका शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि बीमारी से मौत की आशंका भी जताई गई है। दादों क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी 34 वर्षीय महेश कुमार अविवाहित थे और फल की ढकेल लगाते थे। महेश चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। शनिवार रात को क्वार्सी चौराहे के पास वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने महेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। बैंक अधिकारी बनकर खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ाएअलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के एक व्यक्ति से शातिर ने बैंक अधिकारी बनकर 1.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.