आरा, फरवरी 2 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनकर उभरी जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 14 के निवासी फल विक्रेता मोहम्मद जुगनू की पुत्री सना परवीन ने उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। जगदीशपुर विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव ने सना परवीन के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खां सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुमताज वाराणसी, जिला महासचिव बटोर अंसारी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अनस सहित अन्य नेताओं ने भी शॉल व मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मोमेंटो, अंगवस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गड़हनी : मोरसिया में मैट्रिक में उत्तीर्ण छात्र सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.