फल मंडी में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में गोदाम हुआ राख
गोपालगंज, जून 18 -- गोपालगंज। शहर के अरार मोड़ स्थित फल मंडी में शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान फल का एक गोदाम पूरी तरह से जल गया। आग की लपटे इतनी तेज थी की गोदाम धू-धू कर जल गया। करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति जलकर नुकासान होने का अनुमान फल व्यवसायी ने लगाया है। आगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के अरार मोड़ पर स्थित फल मंडी में शहर के जंगलिया मोहल्ला निवासी मुस्ताफा अली का गोदाम था। उसमें वह दूसरे प्रदेश से थोक में फल मांगा कर रखते थे और खुदारा बेचते थे। बुधवार को हुई अचानक शॉर्ट-सर्किट से अगलगी की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। वहीं आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.