उन्नाव, फरवरी 11 -- चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज चौराहा स्थित फल मंडी के पास बुधवार सुबह 40 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक आसपास क्षेत्र का नहीं है, जिससे उसका नाम पता मालूम नहीं हो सका। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर नीले कलर का लोवर और आसमानी कलर का इनर है। सूचना मिली थी, जिस पर उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.