फल बाजार में लगी आग, 45 फीसदी तक बढ़ गए दाम
नवादा, जून 11 -- वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई और थाली तक पहुंच चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और चरमराई आपूर्ति श्रृंखला यानी सप्लाई चेन का सीधा असर स्थानीय फल बाजार पर दिखने लगा है। माल ढुलाई में भारी इजाफे और अन्य राज्यों से आने वाली खेपों में कमी के कारण नवादा के फल मंडियों में फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जो फल ढाई महीने पहले तक आम जन की पहुंच में थे, वे अब उनकी थाली से गायब होते जा रहे हैं। सीधे-सीधे 45 फीसदी तक कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। नवादा की गोला रोड स्थित फल मंडी के थोक व्यापारियों का कहना है कि वैश्विक तनाव के चलते डीजल के दामों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। चूंकि बिहार में अधिकांश फल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.