सासाराम, जनवरी 27 -- सासाराम। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट फजलगंज में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा दो दिवसीय कृषि मेला सह फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी लगाया गया। जो काफी ही आकर्षक रहा। जिसमें सभी 19 प्रखंडों के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों ने अपने-अपने प्रखंडों के स्टॉल पर कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही कृषि उत्पादन विक्रेता, कृषि उत्पादक संगठनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। उदघाटन उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय ने किया। जिला कृषि पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि मेले में किसानों ने एक से एक कृषि उत्पाद पेश किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.