फल-पुष्प प्रदर्शनी में सैनिक पुनर्वास संस्था का दबदबा
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के 120वें अखिल भारतीय किसान मेले में आयोजित उद्यान प्रदर्शनी में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से कुल 438 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इनमें सब्जियों की 220, प्रसंस्कृत उत्पादों की 93 और गमलों में सजावटी पौधों की 125 प्रविष्टियां शामिल रहीं। प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था पत्थरचट्टा ने प्रथम और द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.