सासाराम, जून 2 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट थाना क्षेत्र के करूप बाजार में सोमवार देर शाम एक फल दुकान व उससे जुड़े मकान से 70 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा छापेमारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार देर शाम करूप बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में शराब बरामद की गई। मौके से एक किशोर को हिरासत में लिया गया। मुख्य आरोपित समेत अन्य लोग फरार हो गए। बताया कि थाने के गश्ती दल को सूचना मिली थी कि करूप बाजार के पास शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उन्होंने टीम का गठन किया, जिसमें एसआई चौधरी अरुण आलोक, एसआई मनजीत कुमार तथा जवान शामिल थे।

बरामद शराब की जानकारी टीम द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। किशोर को पकड़ा गया। प...