गोड्डा, मई 9 -- महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोल गांव के समीप बांध पर जलेबी पेड़ से फल तोड़ने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची बिजली करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रामकोल गांव निवासी मुन्ना आलम की 12 वर्षीय पुत्री कच्चे बांस की लंबी छड़ी बनाकर जलेबी तोड़ रही थी। इसी दौरान बांस की छड़ी ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गई,जिससे बच्ची को जोरदार करंट लग गया और वह मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ी।घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया,जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। यह भी पढ़ें- मामा के मंडप की चल रही थी दावत, भांजी की करंट से मौत चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.