मिर्जापुर, मार्च 18 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार स्थित फल के गोदाम में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से कैरेट तथा पेटियों में रखे फल जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय बाजार निवासी फल विक्रेता ओमप्रकाश केशरी उर्फ सचिन किराए के मकान में फल गोदाम बनाए हुए हैं। सुबह लगभग ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आस-पास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देख शोर मचाने लगे। फल विक्रेता को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर गोदाम पर पहुंचे फल विक्रेता ने स्थानीय लोगों की मदद से डिब्बा-बाल्टी से पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से दो कमरों के गोदाम में प्लास्टिक के कैरेट तथा लकड़ी की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.