संतकबीरनगर, मार्च 17 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र में फल की दुकान से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर निवासी विवेक यादव पुत्र चंद्रिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च को उनकी भाभी का मोबाइल उनकी भतीजी के पास था और वह उससे खेल रही थी। इसी दौरान भतीजी ने मोबाइल उनके फल की दुकान के काउंटर पर रख दिया। कुछ देर बाद जब मोबाइल देखा गया तो वह वहां से गायब मिला। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। मामले में मेंहदावल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की ज...