फल की दुकान में लगी आग हजारों का नुकसान
वाराणसी, मई 13 -- बड़ागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसनी बाजार तिराहे पर बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे एक फल की दुकान के पिछले हिस्से में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया जिसमें कोई जन हानि नहीं हुई वहीं हजारों रुपये मुल्य के फल ,प्लास्टिक के दर्जनों कैरेट और कार्टून जल कर नष्ट हो गये। जानकारी के अनुसार उपरोक्त बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता की फल की दुकान है जिसमें आज सुबह 9 बजे अचानक दुकान के पिछले हिस्से में आग लग गयी। धुआं और आग की लपट देखकर आसपास के लोग आग बुझाने लगे इस बीच बड़ागांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य दुकान भी चपेट मे आ जाते।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.