सीतामढ़ी, मार्च 7 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित पोस्ट-बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। जिसे जिले के विभिन्न गांवों से आए 200 से अधिक किसानो तथा कृषि से जुड़े हितधारकों ने देखा व सुना। मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शंकर पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्रीय बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित नई योजनाओं, नीतियों तथा अवसरों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना और उन्हें आधुनिक व टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. संचिता ने कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला...