चम्पावत, अप्रैल 30 -- चम्पावत। चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फल और कोल्ड ड्रिंक के छह नमूने जांच के लिए लैब में भेजे। एक बेकरी में सफाई नहीं होने पर नोटिस दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि केला, आम और से सेब की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन नमूने एकत्र किए गए। बताया कि फलों में कृत्रिम रंग और प्रतिबंधित राइपिनिंग एजेंट्स का प्रयोग जांचने के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए हानिकारक रसायनों का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। इसके अलावा टीम ने कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट के तीन नमूने भी जांच के लिए भेजे। यह भी पढ़ें- रामनगर में फल व सब्जियों के नमूने जांच को भेजे यह भी पढ़ें- जामताड़ा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी, कार्बाइड मिलने पर चेतावनी यह भ...