फलों से सजा बड़े हनुमानजी का दरबार, आस्था उमड़ी अपार
प्रयागराज, मई 26 -- ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल पर हनुमानजी के मंदिर आस्था से सराबोर रहे। बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर में महंत बलवीर गिरी ने भोर में हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के बीच पंचद्रव्य से हनुमानजी का अभिषेक किया। सवा क्विंटल आम, सेब व लीची अर्पित किया गया। कपाट सुबह पांच बजे दर्शन-पूजन के लिए खुला तो मंदिर परिसर से लेकर किला घाट तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शाम को रजनीगंधा, बेला, अपराजिता व गेंदा के फूलों से अलौकिक स्वरूप का दर्शन करने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक मंदिर जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- चौथे बड़े मंगलवार पर मनसापूरण हनुमान का भव्य शृंगार दारागंज स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस के हनुमत निकेतन, त्रिपौलिया स्थित बाल स्वरूप हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट के न्यायविद् हनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.