फलों पर महंगाई का डंक, जेब पर बढ़ा बोझ
बहराइच, अगस्त 22 -- बहराइच, संवाददाता। बाजार की मौजूदा स्थिति ने महंगाई की उस तस्वीर को और गहरा कर दिया है, जिसमें आम परिवार अब पौष्टिक आहार तक अपनी जेब की क्षमता देखकर तय करने को मजबूर है। मौसम और आवक में कमी के चलते फलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बहुत से ग्राहक केवल बच्चों के लिए फल खरीदकर अपनी जरूरत टाल रहे हैं। मौसम में बदलाव और फलों की आवक में कमी का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। एक ओर फलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महंगाई से जूझ रहे निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों के लिए फल खरीदना भी बजट का सौदा बन गया है। पहले जहां परिवार जरूरत के साथ स्वाद के लिए भी फल खरीद लेते थे, अब कई लोग दाम पूछकर बिना खरीदारी किए लौट रहे हैं। निम्न तबका महंगाई की मार से काफी टूटा है। दुकानदारों का रोना है कि कुछ फल ऐसे हैं जिनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.