हापुड़, जून 6 -- रेलवे रोड तिराहा, गांधी बाजार, फ्लाईओवर के नीचे तथा आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से ठेले लगाकर और छोटी दुकानें संचालित कर अपना जीवनयापन करने वाले कारोबारियों के सामने इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र के फल विक्रेताओं, जूस विक्रेताओं, फालूदा विक्रेताओं, चश्मा विक्रेताओं और अन्य छोटे व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और बाजार में सस्ते आयातित सामान की बढ़ती उपलब्धता के कारण उनका कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। लगभग 50 से अधिक ठेले और छोटी दुकानें इस समस्या से जूझ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार कुछ वर्ष पहले रेलवे रोड और गांधी बाजार क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती थी। लोग फल, जूस, फालूदा, चश्मे और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करते थे। वर्तमान समय में स्थिति...