फलों के दाम छूने लगे आसमान, खरीदार परेशान
मऊ, अगस्त 25 -- मऊ, संवाददाता। बढ़ती महंगाई के बीच फलों के दाम भी लगातार चढ़ रहे हैं। केला, सेब, अनार, आम समेत अन्य फलों की कीमतों में बीते कुछ दिनों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसके पीछे अन्य प्रदेशों में बारिश और डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। बाजार में 120 रुपये किलो मिलने वाला सेब अब 150 रुपये तक पहुंच गया है। बढ़े दाम के कारण आम लोगों के घरों में फलों की आवक घट गई है। कई परिवार एक किलो की जगह आधा किलो या पाव खरीदकर काम चला रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम के बीच फलों की कीमतों में तेजी का असर बिक्री पर भी पड़ा है। फल विक्रेताओं के मुताबिक पूर्व की तुलना में बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आई है। इससे उनके सामने भी आर्थिक मुश्किलें बढ़ रही हैं। विक्रेताओं के अनुसार दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.