बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अनवारी के पास मंगलवार दोपहर सड़क किनारे फल की दुकानों के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क दुर्घटना में मां समेत दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर ट्ऱॉली टेंट का सामान दोपहर 12 बजे सामान लेकर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति से जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर फल दुकानों के पास पहुंचा। चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगी एक फल की दुकान पर पलट गई। सड़क हादसे में अनवारी निवासी अंजली नामक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे फंसे घायलो...