औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, रमजान का पाक महीना और ईद के नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दिबियापुर रोड, सुभाष चौक और पुरानी मंडी समेत प्रमुख बाजारों में फलों व व्रत सामग्री की मांग अचानक बढ़ने से कीमतों में उछाल आ गया है। महंगाई की इस मार ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। मांग बढ़ी, फलों के दाम चढ़ेरमजान में इफ्तार और नवरात्रि में व्रत के चलते फल मंडियों में भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन बढ़ी कीमतों ने ग्राहकों को परेशान कर दिया है। पिछले दो दिनों में फलों के दाम 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। केला, जो पहले 40-45 रुपये दर्जन बिक रहा था, अब 50-55 रुपये तक पहुंच गया है। सेब 180 से 200 रुपये प्रति किलो और अंगूर 100 रुपये प्रति किलो के पार बिक रहा है। गर्मी और रमजान के चलते तरबू...