किशनगंज, दिसम्बर 18 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बुधवार को प्रखंड सभागार, ठाकुरगंज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने की। बीडीओ ने कहा कि फलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। प्रत्येक पंचायत में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी शत प्रतिशत सफलता मिलेगी। समाज के लोगों को भी आगे आने की जरुरत है। इस अवसर पर नगर पंचायत के चेयरमैन सिकंदर पटेल, प्रभारी बीईओ अवधेश कुमार, बीपीआरओ अजीत कुमार, जीविका की बीपीएम सौमि मंडल, वीबीडीएस आशुतोष कुमार तथा पिरामल हेल्थ टीम किशनगंज के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.