सहरसा, फरवरी 28 -- कहरा। फ़लेरिया उन्नमूलन अभियान के तहत होम गार्ड कैम्प बरियाही में शुक्रवार को जवानों को दवा खिलाया गया। होम गार्ड कैम्प में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. ए के गुप्ता ने किया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक ओम प्रकाश, कुमार प्रियांशु संजय सिन्हा ,राजेश कुमार ,केशव कुमार , विक्रांत कुमार, बिजली देवी ,नीलम देवी ,छेदनी देवी ,पूजा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...