फलावदा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों सवार घायल
मेरठ, मई 17 -- फलावदा रोड पर रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह करीब 10 बजे फलावदा रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई दो बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल और नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ लगी रही। एक घायल का नाम विपिन कुमार बताया गया है।वहीं नगर के गांव खेड़ी के पास खतौली निवासी सुभाष के सामने बछड़ा आने से उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.