मेरठ, अप्रैल 17 -- कस्बा फलावदा के मोहल्ला जुड़वाला एवं मोहल्ला शहीद भगत सिंह में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सभासदों पर भेदभाव के गंभीर आरोप लगाते हुए मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जबकि अन्य क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस दौरान नायब रिज़वी, सुहेल रिज़वी, आशु पालीवाल, वसीम अहमद, दानिश सलमानी, अलीबाबा बंजारा सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...