फलावदा में जहरवीर बाबा गोगाजी महाराज के जयकारे गूंजे
मेरठ, अगस्त 21 -- काले सिंह मार्ग पर स्थित जहरवीर बाबा गोगाजी महाराज की श्रद्धा और आस्था से जुड़ा धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा गोगाजी महाराज का जयकारा लगाते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। पुजारी घसीटा नाथ ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। धार्मिक आयोजन के दौरान जहरवीर बाबा गोगाजी महाराज की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.