मेरठ, मार्च 21 -- ईद-उल-फितर पर शनिवार सुबह बातनौर मार्ग स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना सलमान कासमी ने ईद की नमाज अकीदत, उल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। नमाज के दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ईदगाह परिसर पूरी तरह खचाखच भर गया। भीड़ अधिक होने के चलते बड़ी संख्या में नमाजियों को ईदगाह परिसर के बाहर तथा तालाब किनारे बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.