मेरठ, मई 1 -- फलावदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नए रंग-रूटों के साथ पुलिस बल द्वारा प्रभावशाली फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च फलावदा पैठ बाजार, बस स्टैंड, अटल चौक, नैडू रोड सहित प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखी। चौकी प्रभारी रामप्रकाश राजपूत, उपनिरीक्षक शशिकांत, उपनिरीक्षक अमन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक शिवम दुबे, उपनिरीक्षक सोनवेन्दर सिंह, उपनिरीक्षक लाखन सिंह, उपनिरीक्षक नरेश, कांस्टेबल परम सहित पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। साथ ही 10 नई महिला आरक्षी सिपाही एवं 18 पुरुष आरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.