सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, हिंदुस्तान टीम। बांसी कस्बे के नरकटहा में राजमहल के बगल में स्थित फल मंडी में बुधवार की रात अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। फलमंडी में एक फल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने बगल की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए और आग बुझाने में जुट गए। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका का पानी का टैंकर पहुंच गया जिससे स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे इतने में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग को काबू में किया। दुकान मालिक खुर्शीद अहमद ने बताया कि 600 पेटी सेब, दो हजार प्लास्टिक का कैरेट और एसी का चेंबर जलकर राख हो गया। अगलगी से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.