फलपुरा में शतचंडी महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलशयात्रा
सीवान, जून 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के अंतर्गत फलपुरा पंचायत इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में पूरी तरह डूबी हुई है। फलपुरा गांव स्थित काली स्थान के परिसर में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार को एक विशाल और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह भी पढ़ें- 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन आयोजन कलश यात्रा का आयोजन कलश यात्रा का दृश्य अत्यंत मनोहारी और अनुशासित था। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और हाथी-घोड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा में क्षेत्र की लगभग 5100 महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं। यज्ञाचार्य पंडित शशिकांत पांडेय और फलपुरा योगी बाबा के मठाधीश छोटन दासजी महाराज के कुशल नेतृत्व में यह यात्रा कमली गांव से आरंभ हुई।यात्रा के मार्ग कलश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.