सीवान, मई 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। पंचायत के फलपुरा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में 18 जून से भव्य एवं दिव्य "श्री शतचंडी महायज्ञ" का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा। इस महायज्ञ में दूर-दराज के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना एवं हवन के माध्यम से गांव, समाज एवं पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील कर कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लें और पुण्य के भागी बनें। वहीं बताया गया है कि यह महायज्ञ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

ह...