लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।फलपट्टी क्षेत्र में आम के घने बागों की कुछ ही मिनटों में अब छंटाई हो सकेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए स्पेन से ट्रैक्टर-माउंटेड ट्री प्रूनर (पेड़ की छंटाई करने वाली मशीन) आयात कर केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के सुपूर्द की है। इस मशीन का फलपट्टी क्षेत्र के बागवान एक निश्चित शुल्क देकर उपयोग कर सकेंगे। सोमवार को उ‌त्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने संस्थान को ट्रैक्टर-माउंटेड ट्री प्रूनर सुपूर्द किया।इस अवसर पर सीआईएसएच में 'कैनोपी प्रबंधन' पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें ट्रैक्टर-माउंटेड ट्री प्रूनर से पेड़ों के कैनोपी प्रबंधन का प्रदर्शन भी किया गया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस मशीन को एकीकृत बागवानी विकास मिशन परियोजना के तहत किसानों के बागों में बड़े पै...