हाजीपुर, जनवरी 9 -- महुआ। मौसम प्रतिकूल होने के कारण हरी सब्जियों में फलन कम होने से इसके भाव में काफी इजाफा हुआ है। जिसके कारण लोगों को हरी सब्जियां खरीदने में जेब जवाब दे रही है। गुरुवार को यहां लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 10 से 15 रुपए किलो बिकने वाली फूलगोभी 40 रुपए किलो हो गई है। इसी तरह बैगन, सेम, टमाटर, बंदा, मटर छीमी, हरा मिर्च में भी प्रति किलो 10 रुपए बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आलू अपने सामान्य दर पर है। स्थानीय आलू 14 के किलो बिक रही है। सब्जियों के भाव में हो रही इजाफा से लोग चटनी अचार से काम चला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.