फलदार व हरे पेड़ों की कटान तेज, विभाग मूकदर्शक
कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर। हाटा वन क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौली बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा सुम्हाटार समेत आसपास के कई गांवों में हरे व फलदार पेड़ों का कटान जोरों पर है। लकड़ी माफिया खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, जबकि वन विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी, तूफान और बारिश की आड़ में लकड़ी माफिया सक्रिय होकर हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। सड़क किनारे लगे पेड़ों को भी निशाना बनाया जा रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोलिय पदार्थ की कीमत बढ़ी, बढेगी महंगाई कई स्थानों पर लकड़ी माफिया पहले पेड़ों को सूखा कर बाद में उनकी कटाई कर रहे हैं। कटे हुए पेड़ों की लकड़ियां नजदीकी आरा मशीनों पर खुलेआम बेची जा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.