ललितपुर, जून 23 -- ललितपुर। शहर के नजदीक गोविंद सागर बांध की तलहटी को फलदार पौधों से सजाने की तैयारी सिंचाई विभाग अधिकारियों ने कर ली है। इसके खाली स्थानों पर बारिश के दौरान साढ़े छह हजार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग से संपर्क करके सिंचाई विभाग पौधों के इंतजाम में जुट गया है। शहजाद नदी पर बने गोविंद सागर बांध की तलहटी के आस पास लगभग सत्तर हेक्टेयर क्षेत्रफल में चवालीस हजार पौधे लगे हैं। यह क्षेत्र एक जंगल की तरह विकसित हो चुका है। लेकिन, देखरेख के अभाव में पेड़ सूख रहे हैं। यहां कटान भी हो रहा है। चूल्हा जलाने के लिए प्रतिदिन लकड़ी काटकर लोग अपने घर ले जा रहे हैं। इन हालातों में इस जंगल के बीच-बीच में काफी हिस्सा खाली हो चुका है। सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बीते दिनों इस क्षेत्र का भ्रमण किया। फिर सहायक अभियंता म...