फलता में वोटर्स की भीड़, पर TMC के बाहुबली जहांगीर खान सुबह से नदारद? घर पर भी ताला
नई दिल्ली, मई 21 -- पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर गुरुवार को दोबारा वोटिंग जारी है। मतदाता लंबी कतारों में लगे हुए हैं। इसी बीच खबरें हैं कि सीट पर तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता जहांगीर खान सुबह से ही नदारद हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। पहले सीट पर चुनौती देने के बाद उन्होंने मतदान से दो दिन पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। सीट पर अब मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और लेफ्ट के बीच नजर आ रहा है। फलता के इस दोबारा हो रहे चुनाव में कुल 2 लाख 36 हजार से अधिक वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरे इलाके में 285 वोटिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल वोटर्स में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 1.15 लाख है। न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट के अनुसार, फलता के श्रीरामपुर पश्चिम दुर्गापुर स्कूल के बाहर बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.