रांची, जनवरी 22 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की समाजसेवी फलक फातिमा को नई दिल्ली में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय टीआईएएफ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फलक पिछले आठ वर्षों से राज्य में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों में प्रकृति के प्रति जागरुकता लाने के लिए पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ड्रग्स के खिलाफ समेत कई व्यापक अभियान चलाए हैं। फलक को पूर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.